बाँदा : एमएलसी चुनाव जीतने के लिए अभी से करें तैयारी-मंत्री

बाँदा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 दिसंबर से लेकर गाँधी जयंती 2 अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवाडा अभियान चलाएगी जिसका उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। सेवा पखवाडा के अन्तर्गत स्वच्छता अभियान , स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान , स्वास्थ्य शिविर , वृक्षारोपण , रक्तदान , नमो मेराथन , एवं चित्रकला जैसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने उक्त कार्यक्रमों की रूप रेखा प्रस्तुत करते हुए 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देशन पर सेवा पखवाडा मनाया जा रहा है जिसमें पंचायत चुनाव , शिक्षक स्नातक चुनाव व मतदाता पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रमों को गति दी जाएगी। पंचायत चुनाव में मतदाता पूंरीक्षण अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका है स प्रत्येक ग्राम पंचायत में अपने विचार धारा के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है स यदि सभी लोग मतदाता का पूंरीक्षण करेंगे तो सभी चुनाव जीतेंगे। वोट बढ़ाना अपना दायित्व है। जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने कहा कि एम एल सी चुनाव जीतने के लिए संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है यदि योजनाबद्ध तरीके से कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी अपने दायित्यों का निर्वहन करेंगे तो चुनाव जीतना बहुत ही सरल होगा। सभी को मतदाता पूंरीक्षण अभियान में वोटरों को बढ़ाने के लिए सक्रियता से लगना होगा स एम एल सी चुनाव में जिताऊ प्रत्याशी को लड़ाना होगा। उन्होंने सेवा पखवाडा में चलाये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। एम एल सी जीतेन्द्र सिंह सेंगर ने भी सेवा पखवाडा पर प्रकाश डाला। मतदाता पूंरीक्षण अभियान के जिला संयोजक उत्तम सक्सेना ने कहा कि पूंरीक्षण का कार्य शुरू हो गया है सभी लोग अपने अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक वोट बढ़ाने व फर्जी मतदाता को कटवाने का कार्य करें। कार्यक्रम को नरैनी विधायक ओममणि वर्मा , सेवा पखवाडा के संयोजक संतोष गुप्ता संतू व एम एल सी चुनाव के संयोजक धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने भी सम्बोधित किया स इस अवसर पर पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल, जगराम सिंह, संजय सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, लवलेश सिंह, अशोक त्रिपाठी जीतू, विवेकानंद गुप्ता, प्रेम नारायण द्विवेदी, निखिल सक्सेना, वंदना गुप्ता, ममता मिश्रा, अयोध्या सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts