उपराष्ट्रपति चुनाव: भाजपा को घेरने की तैयारी, I.N.D.I.A गठबंधन में संयुक्त उम्मीदवार पर मंथन

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A भाजपा को कड़ी चुनौती देने की रणनीति पर काम कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इन दिनों विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं से लगातार संपर्क में हैं। उनका उद्देश्य है कि गठबंधन एक संयुक्त उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनाए, ताकि मुकाबले में भाजपा को घेरने की स्थिति बनाई जा सके।

सूत्रों के अनुसार, उम्मीदवार चयन के लिए सभी घटक दलों के बीच गहन मंथन चल रहा है और जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। विपक्ष की कोशिश है कि यह चुनाव सिर्फ एक संवैधानिक पद के लिए नहीं, बल्कि भाजपा के खिलाफ एकजुटता और शक्ति प्रदर्शन का प्रतीक बने।


लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts