अलवर: पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी अलवर की कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को श्री हीरानंद आईटीआई कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्री दीवान चंद सेतिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 18वें पंजाबी युवक-युवती परिचय सम्मेलन-2025 की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस बार नए और पुराने मिलाकर लगभग 280 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
इस सम्मेलन में अलवर, जयपुर, बीकानेर, रेवाड़ी एवं दिल्ली सहित विभिन्न शहरों से युवक-युवतियों के रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए हैं। परिचय सम्मेलन 23 मार्च को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगा। इसकी विवरणिका बुक प्रेस में छपने जा रही है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले युवक-युवतियों के साथ उनके दो अभिभावक भी सम्मेलन में भाग ले सकेंगे, हालांकि पात्र व्यक्ति का आना अनिवार्य होगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वे युवतियां जो अपने माता-पिता के साथ 23 मार्च को सम्मेलन में उपस्थित होंगी, उनका रजिस्ट्रेशन निशुल्क किया जाएगा। इस बैठक में जिला अध्यक्ष दीवान चंद सेतिया, महासचिव राधाकृष्ण अरोड़ा, उपाध्यक्ष राधेश्याम आहूजा, कोषाध्यक्ष प्रमोद गाबा, वैवाहिक प्रकोष्ठ प्रभारी डॉक्टर रमेश गुल्यानी, संपादक भारत कपूर, जी.एल. भाटिया, ओम प्रकाश मिड्ढा और दर्शन अरोड़ा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।















