भारतीय किसान यूनियन की किसान महापंचायत की तैयारी के लिए नवीन मंडी पंचायत स्थल पर पदाधिकारियों का जमावड़ा शुरू हो गया है। महापंचायत को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, और अनुमान लगाया जा रहा है कि कल नवीन मंडी स्थल सहित पूरे मुजफ्फरनगर में किसानों की भारी भीड़ उमड़ेगी।
यह महापंचायत किसानों की विभिन्न समस्याओं जैसे गन्ना भुगतान, बिजली संकट, भूमि अधिग्रहण, स्वामीनाथन आयोग की C2 प्लस 50 सिफारिशों और एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह टिकैत (जिला अध्यक्ष, मुजफ्फरनगर), चौधरी नवीन राठी (जिला अध्यक्ष, हरिद्वार), विजय शास्त्री (पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव), योगेश शर्मा (एनसीआर हरियाणा उत्तर प्रदेश जोनल अध्यक्ष), विकास शर्मा, अशोक घटायन (मुरादाबाद मंडल प्रभारी), प्रमोद अहलावत (मंडल उपाध्यक्ष) और प्रमोद गुलिया (जिला उपाध्यक्ष) सहित अन्य पदाधिकारी नवीन मंडी स्थल पर मौजूद रहे।















