मुजफ्फरनगर में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न.

मुजफ्फरनगर। जनगणना निदेशालय के दिशानिर्देशन और जिला जनगणना अधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रस्तावित जनगणना-2027 की तैयारियों को गति देते हुए द्वितीय चरण का तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एस.डी. पब्लिक स्कूल, भोपा रोड स्थित निर्धारित प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न विकास खंडों और शहरी क्षेत्रों से नामित फील्ड ट्रेनरों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को जनगणना से जुड़ी नवीन प्रक्रियाओं, तकनीकी पहलुओं और डेटा संकलन की आधुनिक पद्धतियों से परिचित कराना था, ताकि आगामी जनगणना कार्य को प्रभावी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जा सके।प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने जनगणना की मूल अवधारणा, उसके महत्व और देश की योजना निर्माण प्रक्रिया में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रतिभागियों को घरघर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, परिवार और व्यक्तिगत जानकारी के संकलन की विधि, डिजिटल उपकरणों के उपयोग तथा डेटा की शुद्धता और गोपनीयता बनाए रखने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि सही और सटीक आंकड़े ही सरकार को सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय नीतियों के निर्माण में सहायता प्रदान करते हैं।कार्यक्रम में प्रायोगिक सत्र भी आयोजित किए गए, जिनमें फील्ड ट्रेनरों को वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप अभ्यास कराया गया। इससे उन्हें क्षेत्र में काम करते समय आने वाली संभावित समस्याओं को समझने और उनके समाधान के तरीके सीखने का अवसर मिला। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी जिज्ञासाएं भी साझा कीं, जिनका विषय विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।समापन अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे अपनेअपने क्षेत्रों में पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ जनगणना कार्य को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि ये प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर आगामी चरण में गणनाकारों को प्रशिक्षण देंगे, जिससे जनगणना-2027 की प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts