भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। मीरापुर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ के प्रस्तावित मीरापुर भ्रमण और रोजगार मेले के उद्घाटन के संबंध में की जा रही तैयारियों के निरीक्षण के लिए। जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल आज भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पहुंचे और संस्थान के डायरेक्टर अनिल कुमार तथा भारतीय जनता पार्टी के मीरापुर मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर संभावित प्रतिभागी लाभार्थियों की संख्या ,एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं सहित कार्यकर्ता संवाद कार्यशाला के संबंध में जानकारी प्राप्त की ।विदित रहे कि मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ लगभग 5000 आई.टी.आई.पास एवं पॉलिटेक्निक किए छात्र छात्राओं के लिए आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे ।इस रोजगार मेले में देश और प्रदेश की सैकड़ों बहुउद्देशीय कंपनिया आई टी आई पास और पॉलिटेक्निक का डिप्लोमाधारियो को पात्रता के अनुसार चयन करके रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी जिससे प्रदेश सरकार के युवा रोजगार मिशन का लक्ष्य पूरा करने में सहायता मिलेगी। संस्थान के डायरेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि कल जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी और पुलिस कमांडर अभिषेक सिंह ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया था और सरकारी स्तर पर सभी तैयारियों के लिए सक्षम अधिकारियों और विभागीय कर्मियों की जिम्मेदारी तय की थी ।रोजगार मेले के साथ ही मुख्य मंत्री का भा.ज.पा.लोकदल के संयुक्त कार्यकर्ताओं से भी संवाद का कार्यक्रम है। मीरापुर विधान सभा उपचुनाव की दृष्टि से मा.योगी के इस कार्यक्रम का विशेष महत्व है और राजनीतिक क्षेत्रों में इसे उप चुनाव चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ जानसठ ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र चौधरी ,मीरापुर मंडल अध्यक्ष के अलावा संभलहेड़ा मंडल अध्यक्ष इंदर सिंह कश्यप , नजर सिंह गुर्जर ,पूर्व चेयर मैन नवीन सैनी , नमामि गंगे के क्षेत्रीय संयोजक रामकुमार सैनी , शुक तीर्थ मंडल अध्यक्ष डा वीरपाल सहरावत , महामंत्री अरुण पाल , नरेंद्र गर्ग , मोहन सैनी ,महिपाल राठी ,संजीव राठी आदि भी उपस्थित रहे ।















