भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
जालौन: कुठौंद क्षेत्र में दीपावली के त्योहार के मद्देनजर थाना अध्यक्ष कृष्ण पाल (सरोज) की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में थानाध्यक्ष ने क्षेत्रीय लोगों से अपील की कि वे त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर थाना क्षेत्र के सभी गांवों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या अराजकता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने दुकानदारों को सलाह दी कि वे अपने बर्तन की दुकानों में सीसी कैमरे अवश्य लगाएं ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके।बैठक में थानाध्यक्ष के साथ वरिष्ठ उप निरीक्षक सुजीत मिश्रा, थाना स्टाफ, हिंदू और मुस्लिम धर्मगुरु, प्रधान गण, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, पत्रकार और क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी नागरिक मिलकर दीपावली का त्योहार मनाएं ताकि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। बैठक में प्रमुख रूप से प्रधान कुठौंद नरेंद्र महांत, व्यापार मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष राम आसरे, पातालेश्वर मंदिर के पुजारी तुर ईया महाराज, प्रधान कैथवा नरेंद्र तिवारी, प्रधान रंधीरपुर कुंवर सिंह पाल, प्रधान प्रतिनिधि नकेलपुरा सोने लाल चौधरी, रामाधार दुबे, रामकुमार दीक्षित मदारीपुर, संजय पांडे कुठौंद सहित अन्य क्षेत्रीय संभ्रांत लोग उपस्थित थे।















