प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय,

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार (26 जुलाई) को शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला. उन्हें यह जिम्मेदारी शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दी गई थी. प्रधान ने देशभर में छात्रों के विरोध प्रदर्शन और दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी थी. मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद जोशी ने पीएम मोदी का आभार जताया.प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा ‘आज मैंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पदभार संभाला. मुझ पर भरोसा जताने और मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं. मैं इसे विनम्रता और कर्तव्य-बोध के साथ स्वीकार करता हूं’. इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक भी की.

प्रह्लाद जोशी के सामने बड़ी चुनौतियां

प्रह्लाद जोशी पहले से ही उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वहीं अब वो शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार भी संभालेंगे. उनके सामने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना और छात्रों का भरोसा मजबूत करना जैसी प्रमुख चुनौतियां हैं. युवा लगातार शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं.

बीजेपी के दिग्गज और अनुभवी नेताओं में शुमार

प्रह्लाद जोशी बीजेपी के दिग्गज और अनुभवी नेताओं में शुमार हैं. उनका का जन्म 27 नवंबर 1962 को कर्नाटक के विजयपुर में हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई हुबली में की. उन्होंने श्री कदसिद्धेश्वर आर्ट्स कॉलेज से कला में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति में आने से पहले वो कारोबार से जुड़े थे.

प्रह्लाद जोशी का राजनीतिक सफर

प्रह्लाद जोशी लंबे समय तक RSS से जुड़े रहे हैं. उनके राजनीतिक सफर की बात करें तो राजनीति की शुरुआत उन्होंने कर्नाटक के धारवाड़ जिले से की थी. वो 2004 से धारवाड़ लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और लगातार पांच बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं. पिछले 22 सालों से वो सांसद हैं. 2019 से 2024 के बीच उन्होंने संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली. 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद प्रह्लाद जोशी को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी.वहीं अब वो शिक्षा मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts