भारत की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी पर फ्रांस ने ठोका 175000 यूरो का जुर्माना,

भारत की बड़ी IT कंपनी इन्फोसिस के बारे में एक अहम खबर सामने आई है। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसे फ्रांस की सरकारी अथॉरिटी ने भारी जुर्माना भरने का आदेश दिया है।यह जुर्माना कंपनी के ‘काम के समय को रिकॉर्ड करने वाले सिस्टम’ में कमियां पाए जाने के कारण लगाया गया है।

इन्फोसिस ने स्टॉक एक्सचेंज को एक आधिकारिक सूचना दी है, जिसके अनुसार फ्रांस की अथॉरिटी DRIEETS Île-de-France (अर्थव्यवस्था, रोज़गार, श्रम और एकजुटता के लिए क्षेत्रीय और अंतर-विभागीय निदेशालय) ने कंपनी के खिलाफ़ एक आदेश जारी किया है। अथॉरिटी की जांच में पता चला कि इन्फोसिस का काम के समय को रिकॉर्ड करने वाला सिस्टम फ्रांस के कानूनी नियमों का पूरी तरह से पालन नहीं करता था।अथॉरिटी ने सिस्टम की विश्वसनीयता, ऑडिट की क्षमता और निगरानी क्षमताओं में कमियों का ज़िक्र किया है, खासकर कर्मचारियों की कुछ खास श्रेणियों के संबंध में।

जुर्माना कितना है?

फ्रांसीसी रेगुलेटर ने इन नियमों का उल्लंघन करने के लिए इन्फोसिस पर कुल €175,000 का जुर्माना लगाया है। कंपनी को इस बारे में 24 जुलाई, 2026 को सूचना मिली थी।इन्फोसिस ने साफ़ किया है कि इस जुर्माने का कंपनी की आर्थिक स्थिति, कामकाज या दूसरी गतिविधियों पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। जानकारी देने में हुई देरी के बारे में कंपनी ने कहा कि सूचना मिलने पर वह तथ्यों की पुष्टि करने और आगे के कदम तय करने की प्रक्रिया में थी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts