रक्षाबंधन पर डाक विभाग का तोहफा: अब 500 ग्राम तक की राखी स्पीड पोस्ट से भेजना हुआ आसान

रक्षाबंधन से पहले भाई-बहन के लिए अच्छी खबर है। अब स्पीड पोस्ट से राखी भेजना पहले से ज्यादा आसान और तेज होगा।दिल्ली समेत छह महानगरों में 24 और 48 घंटे की एक्सप्रेस स्पीड पोस्ट सेवा भी शुरू की गई है, जिससे त्योहार के दौरान राखी और जरूरी दस्तावेज पहले से कम समय में पहुंच सकेंगे।इसके साथ ही भारतीय डाक विभाग ने 1 अगस्त 2026 से लागू नए नियमों के तहत 500 ग्राम तक की गैर-व्यावसायिक राखी वाले लिफाफे और छोटे पैकेट को ‘डॉक्यूमेंट’ श्रेणी में शामिल कर दिया है।

500 ग्राम तक की राखी अब होगी ‘डॉक्यूमेंट’

डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट में डॉक्यूमेंट और पार्सल की श्रेणियां अलग कर दी हैं। नए नियमों के मुताबिक 500 ग्राम तक के नॉन-कमर्शियल राखी वाले लिफाफे, छोटे पैकेट और ग्रीटिंग कार्ड को डॉक्यूमेंट माना जाएगा। इससे ग्राहकों को यह तय करने में आसानी होगी कि उनकी डाक किस श्रेणी में आएगी।

किन चीजों को मिला डॉक्यूमेंट का दर्जा?

राखी के अलावा अब इन वस्तुओं को भी डॉक्यूमेंट माना जाएगा:-

  • पैन कार्ड
  • आधार/यूआईडीएआई से जारी पहचान पत्र
  • वोटर आईडी
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट
  • बैंक पासबुक
  • चेकबुक
  • बैंक स्टेटमेंट
  • क्रेडिट और डेबिट कार्ड
  • बीमा से जुड़े दस्तावेज

क्या रहेगा पार्सल में?

यदि आप राखी के साथ कपड़े, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, गिफ्ट आइटम या अन्य वस्तुएं भेजते हैं, तो उन्हें पार्सल की श्रेणी में रखा जाएगा।

सेवा/वजन शुल्क
लोकल स्पीड पोस्ट (50 ग्राम तक) ₹38 प्रति आर्टिकल
पैन इंडिया स्पीड पोस्ट (50 ग्राम तक) ₹94 प्रति आर्टिकल
51 ग्राम से 250 ग्राम ₹118 से ₹154 प्रति आर्टिकल
251 ग्राम से 500 ग्राम ₹140 से ₹186 प्रति आर्टिकल
48 Speed Post ₹61 से ₹121 प्रति आर्टिकल

 

 

 

नोट: नीचे दी गई दरों पर लागू नियमों के अनुसार अलग से जीएसटी (GST) भी देना होगा। 51 ग्राम से अधिक वजन वाले आर्टिकल और 48 Speed Post का शुल्क दूरी (Distance) और चुनी गई सेवा के आधार पर अलग-अलग होगा। सभी शुल्कों पर अलग से जीएसटी लागू होगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts