कंगाल हुई पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस, सरकार ने बिक्री प्रक्रिया में लाई तेजी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) पूरी तरह आर्थिक संकट में घिर चुकी है। सरकार ने अब इस सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी को वर्ष 2025 के अंत तक बेचने की प्रक्रिया तेज कर दी है। बीते कई वर्षों से वित्तीय घाटे से जूझ रही पीआईए को बचाने की पहले की गई कोशिशें नाकाम साबित हुई हैं।

पीआईए की खराब वित्तीय स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नवंबर 2023 में कंपनी के करीब 7,000 कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दिया जा सका। इससे कर्मचारियों में भारी असंतोष फैला था और कई उड़ानों को भी रद्द करना पड़ा था।

सरकार ने 2024 में कंपनी को बेचने की कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। अब नए सिरे से रणनीति बनाकर निजीकरण की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि पीआईए की बिगड़ती साख, पुराने बेड़े और प्रशासनिक कुप्रबंधन के कारण कंपनी को कोई भी निवेशक खरीदने में रुचि नहीं दिखा रहा।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यदि पीआईए को जल्द नहीं बेचा गया तो कंपनी को पूरी तरह बंद करने की नौबत आ सकती है। इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार विभिन्न अंतरराष्ट्रीय निवेशकों से संपर्क कर रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts