बागपत। लोकसभा चुनाव में बृहस्पतिवार को बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को वोट डलवाने के लिए पोलिंग पार्टियां घर-घर पहुंचीं। बृहस्पतिवार को 87 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने वोट डाले।जिले में घर से ही वोट डालने के लिए तीनों विधानसभाओं के 195 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने फार्म भरा था। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय से 12 पोलिंग पार्टियां बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की वोट डलवाने के लिए उनके घर पहुंचीं। सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय शर्मा ने बताया कि 87 बुजुर्गों और दिव्यांगों के घर घर जाकर वोट डलवाई गई।
पोस्टल बैलेट पेपर से कराया गया मतदान
बड़ौत। केंद्रीय चुनाव आयोग के 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को मताधिकार का प्रयोग कराने के लिए बृहस्पतिवार से शुरू दो दिवसीय अभियान के तहत बिस्तर पर पड़े बुजुर्ग भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने में सक्षम हुए।
तहसीलदार राजेश कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र में 12 पोलिंग पार्टियों ने घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से बुजुर्ग नागरिकों का मतदान सुनिश्चित कराया। प्रथम दिन मतदाता सूची में शामिल 97 में से 91 वरिष्ठ नागरिकों का मतदान संपन्न कराया गय। इस दौरान मतदाता सूची में शामिल तीन मतदान मृत पाए गए, जबकि एक दूसरे राज्य में हास्पिटल में भर्ती है। इसके अलावा दो मतदाता अनुपस्थित मिले, जिनका शुक्रवार को मतदान कराया जाएगा। संवाद















