घर ही बना मतदान केंद्र, लाइन न कोई भीड़… आगरा में बुजुर्ग ऐसे डाल रहे वोट

आगरा लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को आयोग ने घर से वोट डालने की सुविधा दी है। सोमवार से वोट डलवाने के लिए पोलिंग पार्टियां घर घर पहुंचना शुरू हो गई। शुभम अपार्टमेंट, कैलाश पुरी आगरा, निवासी 89 वर्ष के तिलकराज भाटिया ने मतदान किया।ऐसे अन्य मतदाताओं के घर आज और कल टीमें भ्रमण करेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी के अनुसार जिले में 501 बुजुर्ग मतदाताओं ने घर से मतदान की सुविधा के लिए आवेदन किए थे। जिनका मतदान कराने के लिए 43 पोलिंग पार्टियां तैनात की गई हैं। जो मतदाताओं के घर जाकर यह सुविधा उपलब्ध कराएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts