गुलफाम के नाम पर उलझी पुलिस, वारंट किसके खिलाफ?

बुढ़ाना कस्बे में 11 साल पुराने पुतला दहन मामले में पुलिस असमंजस में है। इस प्रकरण में जिन गुलफाम को नामजद किया गया था, उसी नाम के दो युवक सामने आए हैं, जिनके पिता का नाम भी एक जैसा है। अब पुलिस के लिए यह तय करना मुश्किल हो रहा है कि वारंट किसके खिलाफ जारी हुआ है।

कोर्ट से जारी समन गुलफाम पुत्र इस्लाम, निवासी मोहल्ला धोबियान, बुढ़ाना के नाम पर है। यह व्यक्ति अपने पते पर मौजूद है, लेकिन उसने कभी किसी प्रदर्शन या पुतला दहन में हिस्सा नहीं लिया। वह एक छोटी सी दुकान में कपड़ों पर प्रेस करने का काम करता है और घटना के समय नाबालिग था। मोहल्ले के खलील, नौशाद, नदीम, गुलजार, बाबू, अरशद, साजिद, खुर्शीद, शहजाद, हमीद, चौधरी यासीन और रियासत भी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि गुलफाम कभी ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं रहा।

गुलफाम ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, दूसरा गुलफाम पुत्र इस्लाम, निवासी चंधेड़ी रोड, बुढ़ाना नगर पालिका का सभासद है। उसने भी स्पष्ट किया कि वह इस मामले में कभी शामिल नहीं रहा।अब पुलिस के सामने चुनौती यह है कि असली आरोपी कौन है, ताकि कोई बेगुनाह जेल न जाए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts