पूर्व में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर। शाहपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का खुलासा करते हुए एक हत्यारोपी बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया। बाल अपचारी की निशादेही से एक दाव आलाकत्ल व मृतक का टूटा हुआ मोबाईल फोन भी पुलिस ने किया बरामद।

जनपद में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण ओर क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में। शाहपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 1 हत्यारोपी बाल अपचारी को बसी की पुलिया से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। बाल अपचारी की निशादेही से आलाकत्ल 1 दाव व मृतक का टूटा हुआ मोबाईल फोन बरामद किया गया। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का संक्षिप्त विवरण 20.मई को वादी सदाकत पुत्र फारूक निवासी ग्राम पलडी थाना शाहपुर, द्वारा थाना पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया,कि मेरे भाई नजाकत उर्फ नाजू की अज्ञात लोगो द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 148/2024 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में टीमों का गठन किया गया ओर गठित टीम द्वारा घटना का खुलासा करते हुए 1 बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts