ब्लैकमेलिंग के चलते हुई महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ़्फ़रनगर। बुढ़ाना थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है,एसपी देहात आदित्य बंसल ने कार्यलय पर प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि थाना बुढ़ाना के मंडवाड़ा निवासी फरमूद पुत्र अजीज ने थाने पर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि,उसकी पत्नी रेशमा बिना बताए घर से कही चली गयी है,जिसके पश्चात थाना बुढ़ाना पुलिस ने रेशमा की गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी,इसी दौरान पारसुद पुत्र अजीज निवासी मंडवाड़ा ने थाने पर लिखित में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि रेशमा की हत्या राशिद पुत्र यामीन,निवासी नुराबाजी थाना बड़गांव जिला सहारनपुर आदि के द्वारा की गई है,जिसके पश्चात थाना बुढ़ाना पुलिस ने राशिद पुत्र यामीन,अय्यूब पुत्र अख्तर,नोमान पुत्र इदरीश,निवासीगण ग्राम नुनाबड़ी थाना बड़गांव जिला सहारनपुर,शाहनाज पत्नी साजिद निवासी बेलड़ा थाना बड़गांव जिला सहारनपुर फैज मोहम्मद पुत्र सरफराज निवासी मंदवाडा थाना बुढ़ाना मुज़फ़्फ़रनगर के विरुद्ध मुकदमा पंजिकर्त किया गया।मुकदमा पंजिकर्त के पश्चात थाना बुढ़ाना पर आरोपियों की गिरफ्तरी हेतु टीम गठित की गई,मुखबिर की सूचना पर चौधरी चरण सिंह तिराहा कस्बा बुढ़ाना से अभियुक्त राशिद उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल व गमछा बरामद किया गया,पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि उसकी ससुराल ग्राम मंदवाडा में है,मंदवाडा की रहने वाली रेशमा द्वारा मेरे साले की शादी कराई गई थी,जब से उसके मेरे उससे संबंध बन गए,ओर लगातार बनते रहे,उसी दौरान रेशमा द्वारा हमारी संबंध बनाने की एक वीडियो बना ली जिसको दिखाकर रेशमा द्वारा कई मर्तबा मुझसे सामान आदि लेना शुरू कर दिया,ओर लगातार मुझसे पैसे की मांग करती रही,रेशमा द्वारा मुझसे 1 लाख रुपये व 50 हजार रुपये की अलग अलग मांग की गई,जो जनवरी माह में मेरे द्वारा दिए भी गए,दिनांक 24 फरवरी को जब रेशमा एक शादी में कायमपुर थाना चरथावल में गयी हुई थी तो मेरे द्वारा किया गया कि कहा हो,तो उसने कहा में कायमपुर शादी में आई हुई हु,ओर तुम मुझसे मिलने यही पर आ जाओ जिसके बाद में मोटरसाइकिल से गांव कायमपुर चला गया,लेकिन रेशमा मेरे से कुछ समय ही मिली,ओर फिर वापस चली गयी,मैंने कई मर्तबा फोन भी किया लेकिन कोई जवाब नही दिया,काफी इन्तेजार करने के बाद में अपने गांव नुनाबेड़ी वापस आ गया।इसके पश्चात 25 अप्रेल को मेरे पास रेशमा का फोन आया और कहा कि जल्दी मुझसे मिलने आ जाओ और आते समय 30 हजार रुपये लेते आना मुझे सामान खरीदना है, इसके पश्चात मैंने कहा मेरे पास मात्र चार ₹5000 हैं इतने पैसे नहीं है तो रेशमा ने कहा या तो ₹30000 लेकर आज नहीं तो थाना बड़गांव में जाकर तेरे खिलाफ मुकदमा लिखवा दूंगी इसके बाद में डर गया मैं दोबारा रेशमा को फोन किया और कहा कि रूपों का इंतजाम हो गया है इसके बाद रेशमा ने कहा कि मुझे कयामपुर से लेने आजा मैं अपनी मोटरसाइकिल से रेशमा को कयामपुर लेने पहुंच गया जहां पर मेरे द्वारा दबाव बनाकर समझाकर रेशमा को अपने साथ मोटरसाइकिल पर लेकर एक ट्यूबवेल पर चला गया जहां मैंने रेशमा से कहा कि अभी मालिक से बात हुई है और पैसे लेकर एक आदमी आ रहा है जिसमें आधा घंटा लग जाएगा इसके पश्चात मैंने एक के खेत में संबंध बनाने के दौरान गमछे से रेशम की गला दबाकर हत्या कर दी और लास्ट को वही खेत में छुपा कर वापस आ गया वही इस प्रकरण में थाना बुढ़ाना पुलिस के द्वारा बताया गया कि इस प्रकरण में अय्यूब पुत्र अख्तर,सीमान पुत्र इदरीश,शाहनाज पत्नी साजिद,फैज मोहम्मद पुत्र सरफराज इनकी नामजदगी गलत थी,इन्हें इस केस से अलग कर दिया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts