भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
शामली थानाभवन। पुलिस ने एक चोर को चोरी किया बैट्रा बरामद कर किया गिरफ्तार। थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार द्वारा दिन रात कड़ी मेहनत कर नगर व क्षेत्र से वारन्टी वांछितो,अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज सफाया करने में लगे हुए हैं थाना प्रभारी निरीक्षक की कड़ी मेहनत और लगातार अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर जेल भेजने से नगर व क्षेत्र में अपराधी हुए भूमिगत और जनता हुई सुरक्षित। पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति,वाहन चैकिंग अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन के कुशल नेतृत्व में थानाभवन पुलिस ने बैटरा चोरी करने वाले आरोपी चोर से चोरी किया बैट्रा बरामद कर किया गिरफ्तार। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति,वाहन चैकिंग अभियान चलाया था। चैकिंग के दौरान चोरी की घटना में वांछित आरोपी व्यक्ति को चोरी किया एक अदद बैट्रा व चोरी में प्रयुक्त एक साइकिल रेहड़ा बरामद कर गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस पूछताछ में आरोपी चोर ने अपना नाम मुदस्सिर पुत्र इकलाख निवासी मौहल्ला मौहम्मदीगंज जामिन अली कस्बा जलालाबाद थाना थानाभवन जनपद शामली बताया। आरोपी चोर की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाने पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल कादयान,हेड कॉस्टेबल जोगेन्द्र,कॉस्टेबल संदीप कुमार थाना थानाभवन जनपद शामली आदि शामिल रहे।















