रेत से भरे ओवरलोड ट्रालो को किया सीज़ 80 हज़ार का जुर्माना।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

शामली। थानाभवन रेत से भरे ओवरलोड दो ट्रालो को सीज किया गया है जिन पर 40- 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। खनन अधिकारी शामली आशीष द्विवेदी ने दूसरे दिन गुरुवार को भी नगर में रेत से भरे दो ट्राले पकड़कर सिल कर दिए। खनन अधिकारी शामली आशीष द्विवेदी ने बताया कि नगर व क्षेत्र में बड़ी संख्या में खनन का कार्य अवैध रूप से चल रहा है बिना मानकता के ट्रैक्टर ट्राली में नियम विरुद्धओवर लोड रेत भरकर यह ट्रैक्टर ट्राली सड़को पर दौड़ रही है। गुरुवार को सूचना पर खनन अधिकारी आशीष द्विवेदी थाना भवन नगर के ऊन मार्ग पर पहुंचे तथा मार्ग से गुजर रहे दो ट्रैक्टर ट्राली को ओवर लोड रेत ले जाते पकड़कर सिल कर दिया। दोनो पर चालीस चालीस हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts