भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
कांधला। जनपद शामली के थाना कांधला पुलिस ने 02 चोर को चोरी किया हुआ सामान बरामद कर किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध वाहन,व्यक्ति की चैकिंग अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल नेतृत्व में कांधला पुलिस ने 02 चोरो को चोरी हुए सामान सहित बरामद कर किया गिरफ्तार। आरोपियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष की 12 अक्टूबर 2023 को पीड़ित राजेन्द्र पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम डुन्डूखेडा थाना कांधला जनपद शामली ने अपनी टयूबैल से आरोपियों चोरों द्वारा सामान चोरी कर लेने के सम्बन्ध में नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाने पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। शनिवार को संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चैकिंग के दौरान आरोपी चोरों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी चोरों ने पूछताछ में अपना नाम बिलाल पुत्र याकूब, मोहसीन पुत्र इकबाल निवासी ग्राम तितरवाडा थाना कैराना जनपद शामली बताया। आरोपी चोरों के कब्जे से चोरी हुआ सामान सबमर्सिबल का केबल,लोहे की लाठ, एक रोगन का डब्बा, पिलास पेचकस, पांच लोहे की पत्ती,चार लोहे की एंगल, दो चाबी एक पाना सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लोगेश कुमार,हेड कॉस्टेबल विपिन कुमार, हेड कॉस्टेबल सतीश कुमार थाना कांधला जनपद शामली शामिल रहे।















