भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुजफ्फरनगर जनपद खोये गुम हुए मोबाईल फोन की बरामदगी कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण ओर क्षेत्राधिकारी नई मण्डी रूपाली राव एवं प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार थाना नई मण्डी के नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा भारत सरकार द्वारा गुम खोये मोबाइल की रिकवरी हेतु लांच CEIR सेंट्रल एक्विपेन्ट Identity Register Portal की सहायता से उक्त पोर्टल पर प्राप्त Traceability Details के आधार पर। कुल 10 स्मार्ट फोन को प्रदेश के अलग-अलग स्थान से बरामद किया गया,जिनकी कुल अनुमानित कीमत 2, लाख है। क्षेत्राधिकारी नई मण्डी रूपाली राव द्वारा थाना नई मण्डी पर आम-जनता को उनके खोये गुम हुए 10 स्मार्ट फोन को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया। खोये हुए मोबाईल पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा खुशी व्यक्त की गयी। मोबाईल स्वामीयों द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।















