बांदा जनपद के थाना बिसंडा क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीती रात बिसंडा थाना पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान ग्राम डभनी में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 8 लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। मौके से जुआ सामग्री, ताश के पत्ते और नगद धनराशि बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रेमचन्द्र (डभनी), नूरहसन (कोर्रही), गंगा सागर और अनिल कुमार (बाघा), रामप्रताप (तेन्दुरा), रामप्रसाद (डभनी), जगदीश (मरौली) और सुरेन्द्र पटेल (कोर्रही) शामिल हैं। सभी को थाने लाकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गई है। पुलिस ने बताया कि जुआ और अपराध के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।















