राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के बीच शनिवार को फिर भारी हंगामा हो गया।वहीं, प्रदर्शनकारियों द्वारा किए जा रहे हंगामे को बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की।बवाल बढ़ता देख दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले भी दागे हैं। इससे पहले सोमवार, मंगलवार और बुधवार को भी जंतर-मंतर के पास जमकर बवाल हुआ था।

शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। इसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारी बीच-बीच में पुलिस को भड़काने के लिए ये हरकत कर रहे हैं।

सीपी से लेकर एनडीएमसी सेंटर तक प्रदर्शनकारियों का कब्जा है। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई है और आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं।























































