दलित परिवार पर हमले और धमकी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के कुटबी गांव में एक दलित परिवार ने गांव के कुछ दबंग युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों ने पुलिस थाने पहुंचकर बताया कि उन्हें पूर्व में दर्ज मुकदमे को वापस लेने के लिए लगातार धमकाया जा रहा है। इस दौरान मारपीट, जातिसूचक गालियां और फायरिंग जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं।

कुटबी गांव निवासी सुनील नामक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव का अनुज उससे रंजिश रखता है। आरोप है कि बीते शनिवार को जब सुनील का बेटा शिवा स्कूल से लौट रहा था, तभी अनुज के भाई अंकुश और गांव के ही एक अन्य युवक काला ने उसे अपने घर में खींचने की कोशिश की और सिर पर कांच की बोतल से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया।

मौके पर पहुंचे सुनील ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले 26 जून को भी अनुज द्वारा उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई थी, जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद 16 जुलाई को अज्ञात लोगों ने उनके घर पर फायरिंग भी की।

सुनील का आरोप है कि आरोपी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शाहपुर ()। थाना क्षेत्र के कुटबी गांव में एक दलित परिवार ने गांव के कुछ दबंग युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों ने पुलिस थाने पहुंचकर बताया कि उन्हें पूर्व में दर्ज मुकदमे को वापस लेने के लिए लगातार धमकाया जा रहा है। इस दौरान मारपीट, जातिसूचक गालियां और फायरिंग जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं।

कुटबी गांव निवासी सुनील नामक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव का अनुज उससे रंजिश रखता है। आरोप है कि बीते शनिवार को जब सुनील का बेटा शिवा स्कूल से लौट रहा था, तभी अनुज के भाई अंकुश और गांव के ही एक अन्य युवक काला ने उसे अपने घर में खींचने की कोशिश की और सिर पर कांच की बोतल से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया।

मौके पर पहुंचे सुनील ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले 26 जून को भी अनुज द्वारा उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई थी, जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद 16 जुलाई को अज्ञात लोगों ने उनके घर पर फायरिंग भी की।

सुनील का आरोप है कि आरोपी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts