पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

बबेरू/बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों का संग्रहण व बिक्री करने वालों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह के निकट पर्यवेक्षण में बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा गस्त व चेकिंग की जा रही थी तभी सूचना प्राप्त हुई की, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गडरा नाला सहीदन डेरा के जंगल में एक व्यक्ति अवैध असलहा की फैक्ट्री चला रहा है। जिसमें अवैध असलहों का निर्माण कर बिक्री करता है। सूचना मिलते ही बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा मय फोर्स के साथ 21 अगस्त को शाम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक अभियुक्त राम भजन पुत्र देवलाल निषाद निवासी तरसियन डेरा मजरा निभौर थाना बबेरू को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से भारी संख्या में निर्मित अवैध तमंचा व अर्ध निर्मित तमंचा देशी कारतूस,अवैध असलहा बनाने के भारी संख्या में उपकरण बरामद किया गया। जमा तलाशी लेने पर 315 बोर अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ पर बताया कि आसपास के जनपदों में क्षेत्र में 5 से 6 हजार रुपए में तमंचों की बिक्री करता था। जिसके खिलाफ बबेरू कोतवाली पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह ने मीडिया सेल के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया की अभियुक्त को पूर्व में भी अवैध शास्त्रों के निर्माण में जेल भेजा जा चुका है, जिसके खिलाफ बबेरू थाना में तीन मुकदमा व मरका थाना में एक मुकदमा असला बनाने से संबंधित पहले से दर्ज हैं, गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत, उप निरीक्षक कल्बे अब्बास खान,सैफ अहमद, महिला उप निरीक्षक निक्की पटेल, हेड कांस्टेबल रजनीश पांडेय,कांस्टेबल नकुल राय, निर्मल सिंह मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts