अवैध मछली पकडने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। भोपा पुलिस द्वारा अवैध रुप से मछली पकडने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 अभियुक्तगण को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से 80 किलोग्राम जिन्दा मछली जिन्हे मौके पर ही नदी में छुडवाया गया मछली पकडने का जाल व 1 स्कार्पियों गाडी भी पुलिस ने की बरामद। जनपद में अवैध रुप से मछली वन्य जीवों को पकडने वाले अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत बाजपेई व थाना प्रभारी भोपा विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में,थाना भोपा पुलिस द्वारा अवैध रुप से मछली पकडने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए। 10 अभियुक्तगण को बाण गंगा नदी पुल से आगे कच्चे रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 80 किलोग्राम जिन्दा मछली, मछली पकडने का जाल व 01 स्कार्पियों गाडी बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। कलुआ पुत्र अलीशेर निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर,असरफ अली पुत्र गय्यूर अली निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर,अब्दुल पुत्र सराफत निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर,जमील पुत्र अब्दुल गनी निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर, फुरकान पुत्र शराफत निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर, सफीक पुत्र रफीक निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर, शकील पुत्र इलियास निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर,अनीस पुत्र अलीहसन निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर, इरफान पुत्र सराफत निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर, इन्तजार पुत्र मुबारिक निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts