अलवर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1.947 किलोग्राम अवैध गांजा और एक ब्रेजा कार भी जब्त की है, जिसका उपयोग अपराध में किया गया था।
थाना प्रभारी रमेश सैनी के अनुसार, शालीमार विस्तार योजना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पर टीम ने दबिश दी। मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनके पास से गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपियों में देवेंद्र शर्मा (28 वर्ष), यशपाल उर्फ गुल्ली (49 वर्ष), अजय शर्मा (30 वर्ष), शांति स्वरूप उर्फ बब्बू (31 वर्ष), और सतीश (30 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी भरतपुर जिले के डीग क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ कर अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।















