बांदा। उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण के ऑपरेशन दहन में बांदा पुलिस ने ऐसा कहर बरपाया कि नशे के सौदागरों की रूह कांप गई।एसपी पलाश बंसल के मिशन क्लीन बांदा के तहत सीओ सदर सौरभ सिंह की निगरानी में पुलिस ने 76 किलो 297 ग्राम मौत का सामान भस्मक भट्ठी के हवाले कर दिया।75 किलो 799 ग्राम सूखा गांजा यानी सैकड़ों युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने का सामान,498 ग्राम स्मैक/नशीला पाउडर/गोली एक-एक पुड़िया में मौत।सबसे ज्यादा कोतवाली नगर ने 27 केस ठोककर रिकॉर्ड बनाया।चिल्ला थाने ने 11 केस के साथ दूसरे नंबर पर कब्जा जमाया। गिरवां 4 केस और जसपुरा-नरैनी 3-3 केस के साथ मैदान में डटे रहे।एसपी पलाश बंसल ने साफ आदेश दिया है बांदा में नशे का कारोबार करने वालों,कान खोलकर सुन लो या तो धंधा छोड़ दो, या बांदा छोड़ दो। तीसरा कोई ऑप्शन नहीं है।नशे के खिलाफ ये जंग अब आर-पार की होगी।ऑपरेशन दहन में अभी तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है।























































