बाँदा:पुलिस ने साइबर ठगों से 1.5 लाख वापस दिलाए.

बाँदा।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर बांदा की साइबर टीम ने तीन लोगों के खाते में 1 लाख 50 हजार 836 रुपये वापस कराए है।साइबर ठग फोन, संदेश या व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर कहते हैं कि “तुम्हारे वाहन का ई-चालान बाकी है”। डराने के लिए बोलते हैं कि “जुर्माना नहीं भरा तो गाड़ी जब्त हो जाएगी”।फिर चालान देखने के नाम पर एक एंड्रॉयड फाइल का लिंक भेजते हैं। जैसे ही कोई वो फाइल डाउनलोड करता है, ठग उसके फोन पर कब्जा कर लेते हैं। फिर बैंक खाता, यूपीआई, नेट बैंकिंग और गुप्त कोड की जानकारी चुराकर पैसा निकाल लेते हैं।कोतवाली नगर के 3 लोग – मनोज कुमार, रिषभ कुमार और मो0 इबरार इस जाल में फंस गए थे। एसपी के आदेश पर साइबर टीम ने तुरंत बैंकों से बात की। पैसा जहां-जहां गया था उसे रुकवाया और तीनों का पूरा पैसा वापस खाते में डलवा दिया।पीड़ितों ने बांदा पुलिस को दिल से धन्यवाद बोला।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने अपील की है कि किसी अनजान लिंक, फोन या संदेश के झांसे में न आएं।डराने-धमकाने वाले मैसेज पर बिना जांच के भरोसा न करें।ठगी हो जाए तो तुरंत 1930 पर फोन करें या नजदीकी थाने में बताएं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts