अलवर शहर के अरावली विहार थाना पुलिस ने फर्जी तरीके से आईफोन बेचकर पैसे हड़पने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि 24 फरवरी को परिवादी राजकुमार नेहरा, जो मालवीय नगर का निवासी है, गाजियाबाद जा रहा था। रास्ते में कालीमोरी के पास दो युवकों ने उसे रोका और बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब है और इलाज के लिए उन्हें एक लाख रुपये की जरूरत है।
आरोपियों ने परिवादी को भरोसे में लेने के लिए दो आईफोन गिरवी रख दिए और कहा कि 15 दिन के भीतर पैसे वापस लौटा देंगे। बाद में जब परिवादी ने जांच की तो पता चला कि दिए गए आईफोन नकली थे। ठगी का एहसास होने पर उसने अरावली विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी हैदर खान और अनस खान को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।















