भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। छपार पुलिस द्वारा टोल प्लाजा पर टूरिस्टों के साथ मारपीट करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। जनपद में वांछित वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव व थाना प्रभारी रोजन्त त्यागी के नेतृत्व में, छपार पुलिस द्वारा दो वांछित अभियुक्तों को ग्राम ताजपुर कट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। आप को बतादे 29 मई को छपार टोल प्लाज़ा पर टोल कर्मियों द्वारा वादी रवि कुमार पुत्र प्यारेलाल निवासी देवनगर थाना सादाबाद, हाथरस को, फास्ट टैग ब्लॉक बताते हुए वादी का ड्राइविंग लाइसेंस रख लेने व मारपीट करने के सम्बन्ध में,थाना छपार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग में वांछित दो अभियुक्तों को छपार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आशु पुत्र सुबोध निवासी ग्राम तेजलहेडा थाना छपार, अंकुर पुत्र ओमवीर निवासी ग्राम तेजलहेडा थाना छपार।















