नकली पेय पदार्थ बनाकर बिक्री करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बबेरू/बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कमासिन थाना पुलिस के द्वारा नकली पेय पदार्थ बनाकर बिक्री करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि थाना पुलिस को मुखबिर की सूचना जामू गांव में दबिश देकर अभियुक्त लवकुश सिंह पुत्र शिवरतन सिंह निवासी जामू थाना कमासिन को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त अवैध रूप से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नकली पेय पदार्थ तैयार कर बिक्री करने का कार्य कर रहा था। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह मशीन एवं कच्चा माल कानपुर से खरीद कर लाता था। तथा यूट्यूब पर देख कर नकली पेय पदार्थ केमिकल जूस बनाना सीख कर बिना एक्सपायरी डेट अंकित किए तैयार पेय पदार्थ को आसपास के बाजारों में भेजता था। ऐसा करने से केमिकल युक्त जूस को लंबे समय तक बाजार में बेचना संभव हो जाता था। जिसमें भारी संख्या में नकली पेय पदार्थ व बनाने के उपकरण केमिकल पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध कमासिन थाने पर संबंधित धाराओं पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही की गई है, गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दीपक कुमार सैनी, अनुराग सिंह, कांस्टेबल अनुज कुमार यादव मौजूद रहे ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts