खाद की समस्या को लेकर दूसरे दिन भी किसानों ने लगाया जाम

नरैनी/बांदा। बुधवार को फिर किसानों ने रोड जाम कर दी।एक घण्टे तक जाम लगा रहा।दूसरे दिन भी ग्राम न्यायालय के जज की गाड़ी जाम में फंस गई।कोतवाली पुलिस ने किसानों को समझाकर एक घण्टे बाद जाम खुलवाया।
पनगरा साघन सहकारी समिति में यहा के सचिव पवन तिवारी द्वारा गलत सूचना चस्पा करने से नाराज किसानों ने मंगलवार को भी रोड जाम कर दी थी।बुधवार को सुबह 10 बजे तक समिति का ताला नही खुला जिससे किसान आंदोलित हो गए। एक सैकड़ा से अधिक महिला पुरुष किसानों ने बांदा नरैनी मुख्य मार्ग पर बैठ कर रोड जाम कर दी।किसानों ने बताया कि समिति में शनिवार को खाद आ गई थी लेकिन खाद की कालाबाजारी करने की मंशा से सचिव लगातार उन्हें खाद नही बांट रहा है।मुख्य मार्ग में जाम लगने से दोनो ओर दर्जनों वाहनों की लंबी लाइन लग गयी। इसी दौरान नरैनी स्थित ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश की गाड़ी दूसरे दिन भी पनगरा गांव के जाम में फंस गई।जज के सुरक्षा गार्डों ने नीचे उतर कर सड़क पर बैठे किसानों को हटाया तब गाड़ी निकल सकी।सूचना पाकर मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे उपनिरीक्षक अबरार सिद्दकी ने जाम बैठे किसानों को खाद दिलाने का भरोसा दिलाया साथ मौके पर सहकारी समिति के सचिव पवन तिवारी को बुलाकर दोपहर के बाद मौके पर पहुंचे लेखपाल की मौजूदगी में टोकन वितरित कर खाद बटवाई।बता दे कि उक्त सहकारी समिति मे आधा दर्जन गांव जुड़े हुए है।धान की उपज का क्षेत्र होने के कारण सभी किसानों को यूरिया छिड़काव की जरूरत है। निबंधक सहकारिता अंसल कुमार ने बताया कि समिति के सचिव द्वारा की जा रही लापरवाही की जांच दो दिनों में की जाएगी।दोषी मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts