बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना फतेहगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अन्तर्राज्यीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। कन्दोहरा के रहने वाले बाबूराम पुत्र देवी दयाल द्वारा 29 जनवरी को थाना फतेहगंज पर सूचना दी कि आज शाम को अज्ञात लोगों द्वारा उसके ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ली गई है ।
जिसके सम्बन्ध में थाना फतेहगंज पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे । इसी क्रम में आज थाना फतेहगंज पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को बरछा डड़िया रपटा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । तलाशी के दौरान चोरी की बैटरी भी बरामद हुई ।गिरफ्तार अभियुक्त उमेश पुत्र सोहावन निवासी खेरवा थाना बरौधा जनपद सतना (म0प्र0) है।















