PoK में मुनीर की सेना का जुल्म, निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन से बरसाए बम,

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 5 महीने से चल रहे प्रदर्शन को कुचलने के लिए पाकिस्तानी सेना आम लोगों पर  युद्ध में इस्तेमाल होने वाले हथियारों का इस्तेमाल करने लगी है. PoK के रावलकोट में प्रदर्शनकारियों पर इस्तेमाल किए गए हथियारों के सबूत मिले हैं. इस प्रदर्शन के प्रमुख आयोजक सरदार उमर नजीर ने प्रदर्शनकारियों और आम नागरिकों के घरों पर पाकिस्तानी रेंजर्स और एफसी द्वारा ड्रोन से गिराए गए बम के पुर्जे को उमर फारूक चौक पर सबके सामने दिखाया और दुनिया भर की मानवाधिकार संस्थाओं से इसका संज्ञान लेने की अपील की.रावलाकोट बस टर्मिनल जहां पर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए रेंजर्स और एफसी ने सुबह 8 बजे से गोलीबारी और बमबारी शुरू की थी. वहां पर प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाला आरपीजी-7 रॉकेट की टेल फिन भी बरामद करके दिखाया कि किस तरह से पाकिस्तानी सेना निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर ना सिर्फ गोली चला रही है, बल्कि ड्रोन से बम बरसा रही है और आरपीजी-7 रॉकेट से भी निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर हमले कर रही है.

7 लोगों की मौत, 23 की हालत गंभीर

रावलाकोट में पाकिस्तानी रेंजर्स और एफसी की फायरिंग, ड्रोन बमबारी और आरपीजी-रॉकेट से हमले में 7 प्रदर्शनकारी मारे जा चुके हैं और 23 प्रदर्शनकारियों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है. पीओके पुलिस ने जारी किए गए अपने बयान में प्रदर्शनकारियों पर पहले गोली चलाने का आरोप लगाया और उन्हें दंगाई कहा.हालांकि पीओके पुलिस ने ड्रोन हमले और आरपीजी-7 रॉकेट से प्रदर्शनकारियों पर हमले पर कोई जवाब अपनी प्रेस रिलीज में नहीं दिया. पीओके में प्रदर्शनकारियों पर युद्ध में इस्तेमाल होने वाले हथियारों से पाकिस्तानी रेंजर्स और एफसी द्वारा हमला करने के बाद प्रदर्शनकारियों ने उमर फारूक चौक धरना स्थल पर पाकिस्तानी सेना, रेंजर्स, एफसी और पीओके पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें आतंकी करार दिया.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts