NEET छात्रों के लिए PM की बड़ी पहल, एयरपोर्ट पर 45 मिनट तक रोका काफिला.

आज NEET री-एग्जाम आयोजित किया गया है ऐसे में एग्जाम देने वाले छात्रों को परेशानी न हो इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसा काम किया है, जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है. दरअसल दोपहर 1:15 बजे पीएम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे यहां से उन्हें अपने आवास जाना था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. पीएम एयरपोर्ट पर ही रुके रहे ताकि छात्रों को एग्जाम सेंटर पहुंचने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े.जानकारी के मुताबिक दोपहर 2 बजे से NEET की दोबारा परीक्षा शुरू होनी थी. छात्रों को एग्जाम सेंटर पहुंचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए पीएम मोदी ने ट्रैफिक बाधित न करने का फैसला लिया और एयरपोर्ट पर ही रुक गए. बताया जा रहा है कि पीएम करीब 45 मिनट तक एयरपोर्ट पर रुके रहे .

पीएम ने किया एयरपोर्ट पर रुकने का फैसला

दरअसल पीएम मोदी का काफिला अगर 1:15 बजे एयरपोर्ट से निकलता तो दिल्ली की कई सड़कों पर ट्रैफिक रोका जाता. उसी समय हजारों छात्रों को भी NEET री-एग्जाम के लिए सेंटर की तरफ जाना था.ऐसे में पीएमने प्रोटोकॉल की जगह छात्रों की सुविधा को प्राथमिकता दी और उन्होंने एयरपोर्ट पर ही रुकने का फैसला किया. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 2 बजे परीक्षा शुरू होने के बाद ही अपने आवास के लिए रवाना हुए.

कुल 2279 लाख अभ्यर्थी शामिल

NEET री-एग्जाम की बात करें तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज देशभर में एग्जाम आयोजित कर रही है., जिसमें देशभर और विदेशों से कुल 22.79 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. एमबीबीएस की सीमित सीटों के कारण इस बार प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी रहने वाली है. परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए एनटीए और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं. परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, जैमर और विशेष जांच व्यवस्था लागू की गई है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना को रोका जा सके.

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

देश भर के करीब 22 लाख छात्र आज NEET की परीक्षा दे रहे हैं. इसके लिए भारत के 551 और विदेशों में 14 शहरों में सेंटर बनाए गए हैं. इस बार की परीक्षा के लिए कुल 5000 से ज्यादा एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं. 2 लाख से अधिक कर्मचारी, 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6,669 ऑब्जर्वर तैनात हैं. किसी तरह की चीटिंग न हो, इसके लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक व्यवस्था की गई है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts