प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया की सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्शिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस’ से सम्मानित किया है। यह अवॉर्ड उन्हें वैश्विक नेतृत्व, भारत-अफ्रीका साझेदारी को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर विकासशील देशों की आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए दिया गया है।
यह सम्मान नामीबिया द्वारा किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है। यह अवॉर्ड एक दुर्लभ पौधे ‘वेल्वित्शिया मिराबिलिस’ के नाम पर है, जो नामीबिया की विरासत और धैर्य का प्रतीक माना जाता है।
अब तक पीएम मोदी को मिल चुके हैं 27 अंतरराष्ट्रीय सम्मान
पीएम नरेंद्र मोदी को अब तक 27 अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं, जिनमें कई देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान शामिल हैं। इनमें शामिल हैं:
-
सऊदी अरब का ‘किंग अब्दुलअज़ीज़ सैश’
-
संयुक्त अरब अमीरात का ‘ऑर्डर ऑफ जायद’
-
रूस का ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रू द एपॉस्टल’
-
अफगानिस्तान का ‘अमीर अमानुल्लाह खान अवॉर्ड’
-
फ्रांस का ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’
-
पापुआ न्यू गिनी, पलाऊ, भूटान, बहरीन, और मालदीव सहित कई देशों के सर्वोच्च सम्मान
भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को मिला बल
इन सम्मानों से यह स्पष्ट होता है कि पीएम मोदी की कूटनीतिक सक्रियता और नेतृत्व क्षमता ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नया आयाम दिया है। उनके नेतृत्व में भारत ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक स्वास्थ्य, डिजिटल सहयोग और विकासशील देशों की आवाज को प्रमुखता देने में अहम भूमिका निभाई है।















