थाईलैंड और म्यांमार में आए भीषण भूकंप से हुई तबाही पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि भारत हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। भूकंप के कारण कई इलाकों में व्यापक क्षति हुई है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत संकट की इस घड़ी में अपने पड़ोसी देशों के साथ खड़ा है और राहत व बचाव कार्यों में मदद देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
थाईलैंड में उड़ानें रद्द
भूकंप की तबाही के कारण थाईलैंड में उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. बैंकॉक में इमरजेंसी लगा दिया गया है. म्यांमार में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है. इमारतों के गिरने की वजह से अभी थाईलैंड में कई लोग लापता हैं. वहां की रेस्क्यू टीमों की तरफ से राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं.
पुलिस ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि वे बैंकॉक के लोकप्रिय चतुचक मार्केट के पास घटनास्थल मौजूद थे उन्हें इस बात की तत्काल कोई जानकारी नहीं थी कि भूकंप के समय साइट पर कितने मजदूर मौजूद थे. भूकंप की वजह से म्यांमार में हजारों लोगों की मरने की आशंका जताई जा रही है.















