PM आवास के पास 30 एकड़ में फैला एयरफोर्स गोल्फ कोर्स बंद,

प्रधानमंत्री आवास के आसपास की बेशकीमती सरकारी जमीनों को वापस लेने की केंद्र सरकार की मुहिम में लोक कल्याण मार्ग स्थित करीब 30 एकड़ में फैले एयरफोर्स गोल्फ कोर्स और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है।आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) के भूमि एवं विकास कार्यालय (L&DO) ने जमीन लौटाने के लिए नोटिस जारी कर रखा है।

मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फिलहाल एयरफोर्स गोल्फ कोर्स की जमीन का आगे किस काम में इस्तेमाल होगा, इस पर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। परिसर बंद होने से कर्मचारियों और ठेके पर काम करने वालों के सामने भी रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की विदाई के मौके पर होने वाला पारंपरिक ‘गोल्फिंग आउट’ कार्यक्रम भी रद्द करना पड़ा था।

लोक कल्याण मार्ग स्थित एयरफोर्स गोल्फ कोर्स अगले आदेश तक बंद

सूत्रों के मुताबिक, इस जमीन को वापस लेने की कवायद करीब 9 साल पुरानी है। सरकार इसी साल अगस्त में दिल्ली रेस क्लब की 53.24 एकड़ जमीन वापस लेकर CPWD को सौंप चुकी है। वहीं 15.20 एकड़ के जयपुर पोलो ग्राउंड को जून में वापस लिया गया था। दिल्ली जिमखाना क्लब की 27 एकड़ जमीन की लीज समाप्त करने का मामला भी अदालत में है।

सरकारी जमीन वापस लेने की मुहिम तेज

केंद्र सरकार pm आवास के आसपास की सरकारी जमीनों को वापस लेने की प्रक्रिया तेज कर रही है। इसी कड़ी में दिल्ली रेस क्लब की 53.24 एकड़ जमीन CPWD को सौंपी जा चुकी है और जयपुर पोलो ग्राउंड की 15.20 एकड़ जमीन भी वापस ली गई है। वहीं, दिल्ली जिमखाना क्लब की 27 एकड़ जमीन की लीज समाप्त करने का मामला अदालत में विचाराधीन है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts