आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज प्रदेश में प्रथम.

मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित एक होटल में  जनपद स्तरीय आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने ऑनलाइन माध्यम से की। सम्मेलन में मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा संस्थानों और चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। निजी अस्पतालों की श्रेणी में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया। सरकारी चिकित्सा संस्थानों में जिला महिला चिकित्सालय ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में सहारनपुर मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. लोकेश गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया, जिला महिला चिकित्सालय की चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. मुरली भास्कर, एबीडीएम के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. शशांक वसी, आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज सिंह और सचिव डॉ. रवि नंदन त्यागी सहित अनेक चिकित्सक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। उत्कृष्ट कार्य के लिए आशीर्वाद नर्सिंग होम के डॉ. हेमंत कुमार, आनंद हॉस्पिटल के डॉ. करण मारवाह और विजयश्री हॉस्पिटल के डॉ. विकास पंवार को सम्मानित किया गया।

सरकारी संस्थानों में जिला महिला चिकित्सालय की ओर से डॉ. मुरली भास्कर और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना की ओर से डॉ. सोनू कश्यप ने सम्मान प्राप्त किया। इसके अलावा जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसोली के डॉ. विपुल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किथोड़ा के लिए जानसठ के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अर्जुन सिंह तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी के डॉ. वालिया उस्मानी को भी सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने ऑनलाइन संदेश में कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन स्वास्थ्य सेवाओं को पारदर्शी, सुलभ और प्रभावी बनाने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के अधिकाधिक उपयोग और मरीजों के स्वास्थ्य अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर जोर दिया। डॉ. लोकेश गुप्ता और सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने भी मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन तथा डिजिटल स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। डॉ. शशांक वसी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा ने किया, जबकि नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts