मोहर्रम और कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण माहौल का संकल्प

मुजफ्फरनगर। जिले में आगामी मोहर्रम और कांवड़ यात्रा के एक साथ पड़ने को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी को लेकर जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदायों के धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि और समाज के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।बैठक के दौरान सभी प्रतिभागियों ने भरोसा दिलाया कि दोनों धार्मिक अवसरों को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाएगा। प्रशासन ने सभी पक्षों की बात गंभीरता से सुनी और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।जिलाधिकारी ने बताया कि नगर निकायों को साफ-सफाई और जलभराव जैसी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पर्वों का शांतिपूर्ण आयोजन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है। शहर में 24 घंटे पुलिस निगरानी रहेगी। सुरक्षा के लिए 5 अतिरिक्त चेतक मोबाइल यूनिट तैनात की गई हैं और दिन-रात गश्त की व्यवस्था की गई है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी असामाजिक गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।धर्मगुरुओं और समुदाय प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया और एक-दूसरे के त्योहारों का सम्मान करने तथा सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts