राष्ट्रीय मुएथाई चैम्पियनशिप में कस्बे के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

बुढ़ाना। हरियाणा राज्य के पंचकूला इलाके में स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बीती 30 अगस्त से लेकर बीती 1 सितम्बर के बीच अयोजित डब्ल्यूबीसी राष्ट्रीय मुएथाई चैम्पियनशिप के लिए श्री बालाजी मुएथाई एकेडमी बुढाना के चयनित खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। टीम प्रशिक्षक और एमएमटीए के प्रमुख बबलू बिरला और उनके कुल 08 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिनके नाम और वजन वर्ग कुछ इस प्रकार से हैं। जूनियर खिलाड़ियों की श्रेणी में श्रेया बिरला स्वर्ण पदक 28 किलोग्राम भार, शौर्य बिरला दो स्वर्ण पदक 32 किलोग्राम भार, कुनाल कुशवाह रजत पदक 30 किलोग्राम भार और प्रिंश स्वर्ण पदक 47 किलोग्राम भार, युवा श्रेणी में गोरी गर्ग ने स्वर्ण पदक मे 48 किलोग्राम भार और आरुष कांस्य पदक 63.5 किलोग्राम भार और अंत में सीनियर श्रेणी जिसका नेतृत्व मोहित चौधरी कर रहे थे। रजत पदक 60 किलोग्राम भार और सर्वेश कुमार रजत पदक 55 किलोग्राम भार। बुढ़ाना नगर मे पहुंचने के बाद बुढ़ाना नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी ने कहा कि मुएथाई मार्शल आर्ट सीखना लड़के और खासकर लड़कियो के लिये बहुत महत्वपूर्ण है और सभी का स्वागत किया। जिसमें मुज़फ्फरनगर मुएथाई एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सोनू कश्यप एमबीबीएस, उपाध्यक्ष विक्रांत कुमार एवं महासचिव प्रवीण कुमार उपस्थित रहे। कोच और एमएमटीए अध्यक्ष बबलू बिरला ने बताया कि सभी स्वर्ण और रजत पदक विजेता खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय मुएथाई प्रशिक्षण शिविर और चैंपियनशिप के लिए चुना गया है। जो आने वाले समय मे वेरेना औल इटली शहर में अयोजित की जायेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts