किसान गोष्ठी का आयोजन

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

शाहपुर। गत वर्षो की भांति विकासखंड कार्यालय के राजकीय बीज भंडार परिसर पर बुधवार को अनश्री उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम योजना अंतर्गत व त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजना अंतर्गत विकासखंड स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी ने सरकार द्वारा की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी गई । कृषि विज्ञान केंद्र बघरा व गन्ना अनुसंधान केंद्र के भूतपूर्व कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर श्रीपाल राणा द्वारा मोटे अनाज चना, बाजार ,मक्का ,ज्वार, सावा, कोदो, मांडवा, की प्रजातियो की बुवाई का समय बीज की मात्रा उत्पादन आदि के बारे में किसानों को विस्तार पूर्वक समझाया गया । कृषि विज्ञान केंद्र बघरा में तैनात डॉक्टर रीना द्वारा किसानों को मोटे अनाज व मक्का से आहार मिलने वाले पोषण व सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य के बारे में किसान भाइयों को जानकारी उपलब्ध कराई गई। प्रगति शील कृषक यशवीर आर्य ,सत्येंद्र सिंह, सुरेश पाल सिंह, संजीव कुमार, यशपाल बालियान, के साथ-साथ कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी राजीव कुमार द्वारा मोटे अनाज की गोष्ठी का संचालन किया ।इस अवसर पर कृषि विभाग के निम्न कर्मचारी रविंद्र कुमार विषय वस्तु विशेषज्ञ बुढ़ाना, परविंदर कुमार ,आशीष कुमार, अब्दुल वाजिद तकनीकी सहायक, अनुज कुमार ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक ,संजीव कुमार, गौरव कुमार सहायक तकनीकी प्रबंधक रेशु कंप्यूटर सहायक आदि सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts