मुजफ्फरनगर कलेक्टरेट परिसर में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं के साथ जिलाधिकारी महोदय ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री अशोक कंसल ने भी पौधारोपण किया।

वृक्षारोपण के बाद जिलाधिकारी महोदय ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और वन स्टॉप सेंटर योजना के प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाई।
कार्यक्रम के दौरान, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं के साथ जिलाधिकारी ने कलेक्टे्रट परिसर में पौधारोपण किया और प्रचार-प्रसार वाहन को रवाना किया। इस अवसर पर बालिकाओं को उपहार देकर जिलाधिकारी महोदय ने उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, बाल कल्याण समिति सदस्य डा. राजीव कुमार, आंकड़ा विश्लेषक सचिन कुमार, आउटरीच कार्यकर्ता संजय कुमार एवं अजय कुमार, तथा कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की शिक्षिकाएं राखी गोयल और ममता शर्मा सहित अन्य ने भी प्रतिभाग किया।















