रामगढ़। राजकीय कन्या महाविद्यालय बड़ौदामेव की बी.ए तृतीय वर्ष की छात्रा पिंकी मीणा पुत्री रामहेत मीणा को राज्य सरकार द्वारा उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धि के लिए कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के अंतर्गत स्कूटी प्रदान की गई है। यह स्कूटी उन्हें शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए मिली है। महाविद्यालय के नोडल प्रभारी डॉ. भरत मीणा ने जानकारी दी कि छात्रा को यह सम्मान एडीएम (शहर) बीना महावर और गौरीदेवी राजकीय महिला महाविद्यालय अलवर की प्राचार्य डॉ. मंजू यादव के करकमलों से प्रदान किया गया। पिंकी मीणा रामगढ़ तहसील के सैंथली गांव की निवासी हैं।















