गुलाबी गैंग कमांडर ने महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

नरैनी/बांदा। गांव से बिग बॉस तक का सफर तय करने वाली संपत पाल की मौजूदगी में खरौंच गांव में महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस दौरान एक सैकड़ा से अधिक महिलाएं एकत्र हुईं। गुलाबी गैंग की जिला कमांडर नीलम वर्मा ने सभी महिलाओं को एक-एक साड़ी भेंट की।

तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा खरौंच में संपत पाल की उपस्थिति में महिलाओं को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज भी कई तरह की सामाजिक समस्याओं का सामना कर रही हैं। अधिकांश महिलाएं अपने अधिकारों से अनजान हैं और घरेलू हिंसा का शिकार होती हैं। इसलिए महिलाओं को अपने अधिकारों और आत्म-सम्मान के प्रति जागरूक होना आवश्यक है।

नीलम वर्मा ने कहा कि आज भी समाज महिलाओं को कमजोर समझकर उन पर अत्याचार करता है। घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव, दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी कुप्रथाएं अब भी बनी हुई हैं। इन सभी समस्याओं के खिलाफ लड़ने के लिए महिलाओं को एकजुट होना होगा। इस दौरान उन्होंने स्वयं अपने हाथों से सभी महिलाओं को साड़ी वितरित की।

इस मौके पर चंपा देवी, रागिनी, रुक्मिणी, उर्मिला वर्मा, राजकुमार, रणजीत, ललित किशोर, दीपक, शिवकुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts