बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल,

रोजाना सड़कों पर लाखों करोड़ों वाहन दौड़ते हुए नजर आते हैं. जिनमें किसी की कार होती है. तो किसी के पास बाइक होती है. लेकिन तुलनात्मक तौर पर देखा जाए तो कार से ज्यादा लोग बाइक का इस्तेमाल करते हैं. कार हो या बाइक हो आपको पेट्रोल पंप तो जाना ही पड़ता है. लेकिन अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं.

आपकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया है.  लेकिन आपके पास हेलमेट नहीं है. तो आपको उत्तर प्रदेश में पेट्रोल नहीं मिलेगा. उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे लेकर ‘हेलमेट नहीं तो तेल नहीं’ का नया नियम लागू कर दिया. यानी अब बिना हेलमेट के बाइक सवारों को पेट्रोल पंप से खाली हाथ लौटना पड़ेगा. चलिए आपको बताते हैं. देश के किन और राज्यों में लागू है यह नियम. 

यूपी में बिना हेलमेट नहीं मिलेगी पेट्रोल

उत्तर प्रदेश में बाइक, स्कूटर और स्कूटी चालकों के लिए एक बहुत बड़ी खबर आई है. उत्तर प्रदेश सरकार ने अब पेट्रोल भरवाने को लेकर और हेलमेट से जुड़ा हुआ एक नया नियम लागू कर दिया है. राज में अब दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल पंप से पेट्रोल नहीं मिला करेगी. उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग ने दो पहिया वाहनों की होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इस नई नीति को पूरे राज्य में लागू किया है.

इन राज्यों में भी लागू है यह नियम

बता दें सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि भारत के अन्य राज्यों में भी बिना हेलमेट के पेट्रोल न दिए जाने का नियम है. साल 2015 में मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में बिना हेलमेट के पेट्रोल न दिए जाने का नियम लागू किया था. तो इसके अलावा महाराष्ट्र के कुछ जिलों में भी इस नियम को लागू किया गया है. तमिलनाडु में भी बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जाता है. कर्नाटक में भी बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिए जाने का नियम है. तो झारखंड में भी यह नियम लागू है. इसके अलावा राजस्थान में भी यह नियम सख्ती से लागू है. 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts