पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में संदिग्ध हालात में 12 साल की लड़की की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है. उसके परिवार और स्थानीय लोगों का आरोप है कि उसके साथ गैंगरेप और हत्या की गई और बाद में उसकी लाश तालाब में फेंक दी गई. इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश है. लोगों ने घटना की दोषियों कीबताया जा रहा है कि लड़की शनिवार शाम पास की दुकान से खाने-पीने का सामान लेने घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी. परिवार ने उसे बहुत ढूंढा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. रविवार सुबह सूर्यपुर हाट इलाके के एक तालाब में उसकी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों का दावा है कि चार युवकों ने लड़की का अपहरण किया और गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद, गुस्साए लोगों ने सड़क पर लाश रखकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की.
पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा
सूचना मिलने पर बारुईपुर पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध, प्रभास मंडल, को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. इस बीच, बाकी आरोपियों का पता लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मौत की सही वजह और रेप के आरोपों की सच्चाई का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही चल पाएगा. फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.
एक ब्लड टेस्ट से 10 कैंसर का पता लगाया जा सकेगा; भारत में शुरुआती जांच हुई और आसान
इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
घटना के बाद तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है, जबकि परिवार और स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं. पुलिस का कहना है कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है. आरोप सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.















