शाहपुर में आगामी बालाजी शोभायात्रा की सकुशल सम्पन्नता के लिए पीस कमेटी मीटिंग आयोजित

थानाक्षेत्र शाहपुर के अंतर्गत आगामी बालाजी शोभायात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा थाना शाहपुर पर संभ्रांत व्यक्तियों और धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित गणमान्य लोगों से अपील की कि सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखें तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों, असामाजिक तत्वों या किसी भी प्रकार की आपराधिक एवं अवांछित गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि उसकी पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें तथा सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी पोस्ट शेयर न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों या आपसी सौहार्द प्रभावित हो। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि शोभायात्रा में शांति, अनुशासन और धार्मिक सौहार्द बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

पीस कमेटी मीटिंग के दौरान एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह, थानाध्यक्ष शाहपुर दीपक चौधरी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts