जनपद में शांति और सुरक्षा के लिए पीस कमेटी बैठक आयोजित

भास्कार न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर , सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने और शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा जिला पंचायत सभागार में एक पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में जनपद के प्रमुख व्यक्तियों, धर्मगुरुओं और रामलीला कमेटी संचालकों की उपस्थिति रही।

बैठक में जिलाधिकारी और एसएसपी ने सभी गणमान्य व्यक्तियों से अपील की कि वे एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज अदा करें और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर नजर रखें। किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए, और अफवाहों पर ध्यान न देकर उनकी पुष्टि उच्चाधिकारियों से की जाए।सोशल मीडिया पर भड़काऊ या अशोभनीय पोस्ट न करने की अपील भी की गई, जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों और आपसी सौहार्द खराब न हो। साथ ही, सभी से अनुरोध किया गया कि वे किसी भी हिंसात्मक गतिविधि का हिस्सा न बनें और आगामी पर्व एवं त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं।बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, सभी क्षेत्राधिकारी और अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts