ईद के मद्देनज़र सूजडु में शांति समिति की बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर। खालापार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सूजडु गांव में त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति की बैठक मदरसा फैजुल इस्लाम में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर राजू कुमार साव ने कहा कि सभी नागरिकों का दायित्व है कि त्योहारों के अवसर पर सहयोगवादी दृष्टिकोण अपनाते हुए भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सड़कों पर नमाज अदा न की जाए, क्योंकि पहले गांव की ईदगाह में नमाज होती थी, लेकिन आबादी बढ़ने के कारण अब जगह कम पड़ रही है। इसलिए बेहतर होगा कि लोग अपने निकट की मस्जिदों में नमाज अदा करें ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो और शांति बनी रहे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन हर समय सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने भी सभी से शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से नशे के दुष्प्रभावों पर जोर देते हुए कहा कि नशा केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए भी घातक है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे नशे के आदी युवाओं को सही मार्गदर्शन दें और जागरूक होकर इस बुराई से दूर रहें।

बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों ने गांव की कुछ आवश्यक समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस पर अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि ईद तक छोटी-मोटी समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts